ePaper

विवेक साहू अध्यक्ष व भीम साहू बने सचिव

Updated at : 28 Sep 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
विवेक साहू अध्यक्ष व भीम साहू बने सचिव

नागपुरिया संघ 11 अक्तूबर को करेगा भगवान इंद्र की पूजा

विज्ञापन

सिमडेगा. इस वर्ष हुई अच्छी बारिश के लिए इंद्रदेव के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से नागपुरिया संघ की ओर से 11 अक्तूबर को इंद्र पूजा का आयोजन किया गया है. मौके पर विधि-विधान से इंद्रदेव की पूजा की जायेगी और शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल परिसर में रात्रि में रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर रविवार को ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल परिसर में नागपुरिया संघ के पदधारियों की बैठक नागपुरी गायक मोहन साहू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आयोजन को लेकर उपसमिति का गठन किया गया, जिसमें विवेक कुमार साहू को अध्यक्ष, बचन प्रसाद, रजिंदर साहू और गफ्फार अंसारी को उपाध्यक्ष, भीम साहू को सचिव, राजन मियां और दिनेश साहू को उपसचिव, कलिंदर प्रसाद को कोषाध्यक्ष और भीम कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं रोहित कुमार, रवि कुमार, नंदू साहू, कमल साहू, प्रकाश साहू, छोटेलाल साहू, राजकुमार साहू, सचिन कुमार साहू, सोनू कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया. बैठक में नागपुरिया संघ के श्याम सुंदर मिश्र, प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ,शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, संजय चौधरी, मनोज सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola