विधायक ने सदन में उठाया बिजली समस्या का मामला

विधायक ने सदन में उठाया बिजली समस्या का मामला
सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्या को सदन में रखा. उन्होंने कहा कि कोलेबिरा विस क्षेत्र ऐसा है, जहां अधिकांश क्षेत्र जंगल व पहाड़ों से घिरा है. क्षेत्र में आये दिन हाथियों का उत्पात मचा रहता है. कभी फसलों का नुकसान, कभी घरों का नुकसान और कभी-कभी जान का भी नुकसान होता है. चूंकि घने जंगलों में बिजली की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरे का लाभ उठा कर हाथी उत्पात मचाते हैं. विधायक ने कहा कि कोलेबिरा विस क्षेत्र में ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए सब स्टेशन स्वीकृत किये गये. किंतु वर्षों गुजरने के बाद चालू नहीं किया गया है. इस पर सरकार ने जवाब दिया कि कुछ पावर सब स्टेशन चालू कर दिया गये हैं और मतरामेटा सब स्टेशन तकनीकी खराबी से चालू नहीं हो पाया है. उसे अप्रैल 2025 तक चालू कर दिया जायेगा.
आइटीआइ भवन में पाठ्यक्रम चालू कराने की मांग
बानो. विधानसभा में शून्यकाल प्रश्न के दौरान तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने तोरपा विधानसभा अंतर्गत तोरपा प्रखंड के चंद्रपुर व बानो प्रखंड के समडेगा में बन कर तैयार आइटीआइ भवन को चालू करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि दोनों भवन बन कर तैयार हैं, किंतु अभी तक इनमें पढ़ाई शुरू नहीं की गयी है. इस कारण क्षेत्र के छात्रों को प्रशिक्षण लेने दूर दराज के केद्रों में जाना पड़ रहा है. उन्होंने सदन के माध्यम से दोनों केंद्रों में यथाशीघ्र पाठ्यक्रम शुरू कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










