95 मरीजों की जांच कर दी गयी दवा

95 मरीजों की जांच कर दी गयी दवा
बानो. जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिससे विशेषकर बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है. शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ जावेद आलम और डॉ इरफान आलम द्वारा 95 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाइयां दी गयी. कार्यक्रम में सहिया दीदियों एवं योग प्रशिक्षकों ने सहयोग किया तथा लोगों को योग व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी दी गयी.
शिविर में 110 मरीजों का हुआ इलाज
ठेठईटांगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को आयुष चिकित्सा शिविर का लगाया गया. शिविर में 110 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की गयी. जिला आयुष समिति ने शिविर में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों का इलाज किया गया. इस दौरान बीपी जांच भी की गयी. शिविर में डॉ नेहा ने मरीजों का उपचार किया. वहीं सहिया उर्सेला डुंगडुंग, विनिता डुंगडुंग, सुषमा केरकेट्टा, योग प्रशिक्षक नंद कैश और प्रशिक्षिका उर्मिला देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.रक्तदान कर की मरीज की मदद
सिमडेगा. ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में मानवता की मिसाल पेश करते हुए अरानी निवासी विजय साहू ने रक्तदान कर एक मासूम की जान बचाने में अहम भूमिका निभायी. कोरोमिया पंचायत अंतर्गत भुटकुदार गांव निवासी बिलचाद बड़ाइक का आठ वर्षीय पुत्र शुभम बड़ाइक सिकल सेल बीमारी से पीड़ित है. उसे हर तीन महीने में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. इस बार उसका हीमोग्लोबिन घटकर मात्र तीन ग्राम रह गयी थी, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. इस दौरान मामले की जानकारी कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार को मिली. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए अरानी निवासी विजय साहू से संपर्क किया. सूचना मिलते विजय साहू ने रक्तदान कर शुभम की मदद की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




