नाबालिग किशोरी की हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवायी

Updated at : 13 Mar 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी की हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवायी

नाबालिग किशोरी की हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवायी

विज्ञापन

बानो. प्रखंड की डुमरिया पंचायत अंतर्गत सेतासोया गांव में प्रखंड प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से एक नाबालिग किशोरी की शादी रुकवायी गयी. जानकारी के अनुसार महिला समूह की ओर से बाल विवाह कराये जाने की सूचना प्रशासन को दी गयी थी. सूचना मिलते बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, मुखिया लुथर भुइयां तथा थाना प्रभारी मानव मयंक पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की. जांच के दौरान पता चला कि जिस किशोरी की शादी करायी जा रही थी. उसकी उम्र मात्र 13 वर्ष है. बताया गया कि परिवार की बड़ी बेटी की शादी तय थी. लेकिन शादी से पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी. इसके बाद सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से परिजनों ने जल्दबाजी में छोटी नाबालिग बेटी की शादी कराने की तैयारी कर ली थी. मौके पर पहुंचकर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत शादी की प्रक्रिया को रुकवा दिया तथा परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणाम और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. प्रशासन ने कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. महिला समूह की सतर्कता व पुलिस और प्रखंड प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग की शादी रुक गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola