आवेदनों की जांच कर आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी

आवेदनों की जांच कर आर्थिक सहायता स्वीकृत की गयी
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कुल 41 लाभुकों के आवेदनों की जांच की गयी. इनमें अनुसूचित जनजाति (32), अनुसूचित जाति (5) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (4) के लाभुक शामिल थे. समीक्षा के दौरान गंभीर बीमारियों को देखते हुए उपायुक्त ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की. इसके तहत एसटी मद में 2.61 लाख रुपये, एससी मद में 44 हजार रुपये तथा ओबीसी मद में 23 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गयी. कुछ मामलों में जरूरत को देखते हुए राशि में वृद्धि भी की गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित किया जाये, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके. बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सरोज तिर्की समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में नामांकन शुरू
कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ स्थित मोंटफोर्ट इंग्लिश मीडियम विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विद्यालय में नर्सरी से कक्षा आठ तक प्रवेश लिया जा रहा है. विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर जेवियर टेटे ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और संस्कारयुक्त शिक्षा के लिए इस अवसर का लाभ उठायें. उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास कराया जाता है. कहा कि विद्यालय में प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है. यहां आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है. इच्छुक अभिभावक नामांकन से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8789673824 पर संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




