ताजिया व बाइबल आधारित झांकी निकाली गयी

Updated:
विज्ञापन
ताजिया व बाइबल आधारित झांकी निकाली गयी

ताजिया व बाइबल आधारित झांकी निकाली गयी

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ में ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया. मौके पर आरसी चर्च मिशन परिसर में विशेष मिस्सा पूजा की गयी. पवित्र मिस्सा बलिदान चर्च के पल्ली पुरोहित डीन फादर राजेश केरकेट्टा की अगुवाई में संपन्न करायी गयी, जिसमें फादर एरिक जोसेफ कुल्लू, फादर राफयल, फादर क्लेमेंट, फादर अलबिनुस ने सहयोग किया. मौके पर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा चर्च परिसर से शुरू होकर इंदटांड़ होते हुए मुख्य चौक पहुंची. इस दौरान इसाई धर्मावलंबियों ने ताजिया व बाइबल आधारित झांकी निकाली. ताजिया व झांकी में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. झांकी में प्रथम स्थान हजारीबेड़ा मंडली, द्वितीय स्थान नयाटोली मंडली व तृतीय स्थान कोंबाकेरा मंडली को मिला. झांकी में प्रथम स्थान संत अन्ना मिडिल स्कूल, द्वितीय स्थान संत अन्ना हाइस्कूल को मिला. गीत भजन में रामजड़ी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर फादर राजेश केरकेट्टा ने कहा कि ख्रीस्त हमारा राजा है. ख्रीस्त ने दीन दुखियों की मदद की तथा मानव कल्याण के लिए धरती पर आये. कार्यक्रम को सफल बनाने में काथलिक सभा अध्यक्ष अल्बीनुस लुगून, उपाध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, सचिव फबियन लुगून, अलेक्जेंडर तोपनो, अमूल्या होंबो, एथेलरिदा मिंज, पॉलिना मिंज, संजय पॉल केरकेट्टा, क्लेमेंट टेटे, त्योफिल डांग, सिमोन बडिंग, प्रमोद केरकेट्टा, जीदन बडिंग, जैकलिन, एंथोनी बाघवार, सोनाली होंबो, दीपशिखा, शिलानंद बागे, प्रचार विजय बागे, क्लेमेंट टेटे, कल्याण टेटे, सुमित, अल्कजेंडर टोप्पो, अर्चना मधु बागे, मंजुला केरकेट्टा, सुबल सुमन टेटे आदि की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola