जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए संकल्प लेें : दिलीप तिर्की

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा धर्मप्रान्तीय काथलिक महिला संघ के 32वें वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की वक्ता के रूप में शामिल हुए

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा धर्मप्रान्तीय काथलिक महिला संघ के 32वें वार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की वक्ता के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. माताओं को सामाजिक संदेश देते हुए दिलीप तिर्की ने कहा कि आज हमारे अस्तित्व और अस्मिता दोनों की लड़ाई चरम पर है और हम सो रहे हैं. जमीनों को गैर आदिवासियों को थोड़े से पैसे के लोभ में गैरकानूनी तरीके से लूटने दिया जा रहा है. जिसकी कानूनी लड़ाई लड़ते हुए उम्र बीत रहा है, लेकिन जमीन वापस नही हो पा रही है. उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय की लड़कियों को सिर्फ उनके नाम से सीएनटी की जमीन और आरक्षित क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के लिए छल से फंसाया जा रहा. लोग लोभ लालच में फंस भी रहे हैं. हमारी बहन बेटीयों के जरिये सीएनटी इस्तेमाल किया जा रहा. इस पर हमें लगाम लगाना होगा. इस लड़ाई की शुरुआत के लिए सबको आगे आना होगा. कहा इसके लिए हरेक को व्यक्तिगत रूप से तैयार होना होगा. उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम अपने जल, जंगल, जमीन को लूटने नहीं देंगे. इसे बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट हो कर संघर्ष करने की जरूरत है.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola