हस्ताक्षर अभियान चलाने का लिया गया निर्णय
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2026 10:08 PM
हस्ताक्षर अभियान चलाने का लिया गया निर्णय
बानो. बानो में अनुमंडल बनाओ मंच की बैठक डाक बंगला परिसर में हुई. अध्यक्षता जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने की. बैठक में पूर्व में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. साथ ही अनुमंडल बनाने से संबंधित प्रतिवेदन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, सांसद कालीचरण मुंडा व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा जायेगा. मंच के सदस्यों ने कोलेबिरा व जलडेगा प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों से संपर्क कर समर्थन प्राप्त करने की बात कही. बैठक में उपाध्यक्ष मो रफीक अंसारी, सचिव आनंद मसीह तोपनो, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, मुखिया सीता कुमारी, मुखिया सोमवारी कैथवार, मो तनवीर हुसैन, गंगा प्रसाद सिंह, जगदेव सिंह, बाल मुकुंद सिंह, संतोष साहू, महेश सिंह, गोपाल महतो, मनीर खान, राजेश बड़ाइक, जयमसीह लोहरा आदि उपस्थित थे.
मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन
बानो. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मरानी में मातृ-पितृ पूजन व विज्ञान प्रदर्शनी तथा कृषि मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संकुल प्रमुख संतोष दास व विशिष्ट अतिथि ओपी प्रभारी विद्यासागर चौरसिया, गुरुदत्त प्रसाद, शिवशरण सिंह, मुखिया नामजन जोजो व रायकेरा मुखिया सोमा पहन ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया. मुखिया नामजन जोजो ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन का कार्यक्रम सभी विद्यालयों में होने चाहिए. गिरदा ओपी प्रभारी जी ने कहा कि माता-पिता धरती के भगवान हैं. कृषि मेले में पुरस्कार के लिए बलभद्र साहू, दिनेश साहू, प्रदीप साहू, संजू साहू, ओमन सिंह, गुरुदत्त प्रसाद सिंह, शिव शरण सिंह, रामनरेश साहू ने सहयोग किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यक्ष रामनरेश साहू, प्रधानाचार्य मानुएल मुंडा, ओमीन सिंह, संतोष साहू, अमरनाथ सिंह, हीरा सिंह, मुखिया सोमा पहान, मुखिया नामजन जोजो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










