चालीसा काल में नशापान समेत अन्य बुराइयों से दूर रहें : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 9:08 PM
राख बुध के साथ ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा काल शुरू
सिमडेगा. राख बुध के साथ ईसाई धर्मावलंबियों का चालीसा काल शुरू हो गया है. चालीसा काल शुरू होने पर विधायक भूषण बाड़ा ने ईसाई धर्मावलंबियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि चालीसा काल के दौरान 40 दिनों तक पूरी निष्ठा के साथ आध्यात्म व तपस्या संबंधी नियमों का पालन करें. कहा कि इस दौरान नशापान समेत अन्य बुराइयों से दूर रहें. उन्होंने कहा कि चालीसा काल के दौरान मसीही त्याग तपस्या करते हैं. ऐसा इसलिए कि कभी 40 दिनों तक यीशु ने घोर तपस्या की थी. इसके बाद उनकी परीक्षा हुई. वह विजयी हुए. यह समय प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग का समय है. अगले चालीस दिनों तक विश्वासी प्रार्थना, पश्चाताप व चिंतन मनन द्वारा यीशु के दुखभोग को स्मरण करें. उन्होंने कहा कि चालीसा काल को सफल बनाने के लिए प्रार्थना, उपवास, दान, पश्चाताप व प्रेरणा जैसे पांच दिव्य रत्नों की जरूरत है. विधायक ने कहा कि चालीसा काल आत्मिक शुद्धता और ईश्वर के निकट आने में सहायक होता है. कहा कि राख बुध व चालीसा काल महज परंपरा नहीं, बल्कि हमारे आत्मिक जीवन के लिए प्रभावी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










