सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया गया सम्मानित

Updated at : 17 Mar 2026 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया गया सम्मानित

हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम परिसर में क्रिएटर्स मीट का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम परिसर में क्रिएटर्स मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यू-ट्यूब पर सक्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक धरोहरों और हेरिटेज सेंटर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना था. इस दौरान उपायुक्त कंचन सिंह, उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र ने क्रिएटर्स को डायरी, सिमडेगा टूरिज्म कैलेंडर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में यू-ट्यूबर वरुण समेत कई स्थानीय कंटेंट क्रिएटर शामिल रहे. उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि जिले के सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र है. उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य जिले के इतिहास व सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति विकसित करना और महिला समूहों को सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा कि यहां स्थापित लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं को पाठ्यक्रम से इतर साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकों तक पहुंच उपलब्ध करायी जा रही है, वहीं महिला मंडलों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की जा रही है. उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने कहा कि यह म्यूजियम ज्ञान, संवाद और व्यक्तित्व विकास का सशक्त मंच बनेगा. उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में व्यक्तित्व विकास, भाषा कौशल और सामाजिक समझ से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह किया गया है और जल्द ही डिजिटल प्रणाली लागू की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किये और जिले के पर्यटन, इतिहास एवं परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया. यू-ट्यूबर वरुण ने प्रशासनिक सहयोग से जिले की पहचान को आगे बढ़ाने की बात कही. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से हेरिटेज सेंटर की लाइफटाइम मेंबरशिप लेने की अपील की. साथ ही परिसर में विकसित लॉन को सीमित शर्तों के तहत छोटे आयोजनों के लिए उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जा रहा है. कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खालखो सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola