सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, 359 किलो जावा महुआ व 35 लीटर शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन

फोटो अवैध जावा महुआ व शराब को नष्ट करते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 359 किलो जावा महुआ और 35 लीटर शराब को नष्ट किया। नशामुक्त समाज के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक सप्ताह तक विशेष छापामारी अभियान को चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ और महुआ शराब नष्ट की गई. साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया.

एक सप्ताह तक चला विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में थाना और ओपी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना था.

359 किलो जावा महुआ व 35 लीटर शराब नष्ट

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए 359 किलोग्राम जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब को नष्ट कर दिया. इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कई अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. प्रशासन का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज का निर्माण करना है.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 957 किलो जावा महुआ और 30 लीटर महुआ शराब नष्ट

ये भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर नष्ट की गयी अवैध शराब

लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें. साथ ही अपने आसपास के लोगों को नशे और अवैध शराब के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola