सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 957 किलो जावा महुआ और 30 लीटर महुआ शराब नष्ट

Updated:
विज्ञापन
सिम 17 | Prabhat Khabar Network

सिम 17 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 957 किलो जावा महुआ और 30 लीटर शराब को नष्ट किया। पुलिस ने अवैध भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सिमडेगा पुलिस का अभियान लगातार जारी है. एसपी के निर्देश पर 23 से 29 जुलाई तक जिले के विभिन्न थाना व ओपी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने 957 किलोग्राम जावा महुआ तथा 30 लीटर महुआ शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया.

इसके अलावा, अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही कई भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. इसके साथ ही लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूक किया जा रहा है.

एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस ने कहा कि जनसहयोग से ही अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगायी जा सकती है और नशामुक्त समाज का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola