दनगद्दी की प्राकृतिक खूबसूरती देख अभिभूत हुए विदेशी सैलानी, मनोरम पहाड़ों और झरनों का लिया आनंद

फोटो पानी में उतर कर जलक्रीड़ा करते विदेशी पर्यटक | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में विदेशी सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता, झरनों और पहाड़ों का आनंद लिया। जानें क्यों खास है यह जगह।
सिमडेगा: जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दनगद्दी में विदेशी सैलानियों का आगमन हुआ. यहां की प्राकृतिक छटा देख कर पर्यटक अभिभूत नजर आये. उन्होंने आसपास के मनोरम पहाड़ों, लबालब बहती नदी और झरनों का आनंद लिया. कई पर्यटक कम गहरे पानी में उतर कर जल क्रीड़ा करते दिखे, जबकि अन्य ने यादगार पलों को कैमरे में कैद करते हुए सेल्फी ली.
विदेशी पर्यटकों ने दनगद्दी की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा, दनगद्दी इज ए वेरी ब्यूटीफुल प्लेस, द रिवर हिअर एंड द सराउंडिंग माउंटेंस लुक वेरी ब्यूटीफुल. उनका कहना था कि यहां का प्राकृतिक वातावरण बेहद शांत, स्वच्छ और आकर्षक है, जो पर्यटकों को सुकून का एहसास कराता है.
बरसात के मौसम में दनगद्दी का सौंदर्य और भी निखर जाता है. उफनती नदी, चट्टानों से गिरते झरने, कल-कल बहता पानी और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. पेड़ों के बीच बहती ठंडी हवा और पानी की मधुर ध्वनि यहां आने वाले लोगों के लिए यादगार अनुभव बन जाती है.
अंचल अधिकारी बोलबा ने बताया कि दनगद्दी पर्यटन स्थल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इसको देखते हुए नियमित साफ-सफाई, बेहतर रख-रखाव और प्रभावी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इसकी प्राकृतिक सुंदरता लंबे समय तक सुरक्षित रह सके. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कराये गये विकास कार्य भी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










