निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सिम 18 | Prabhat Khabar Network

सिम 18 | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा पुलिस ने जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्य स्थलों का सुरक्षा ऑडिट किया। सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

सिमडेगा: जिले में चल रही विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और कार्य स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट किया. यह अभियान एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में चलाया गया.

ऑडिट के दौरान निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मियों की सुरक्षा, निर्माण सामग्री और मशीनरी की निगरानी, रात्रिकालीन सुरक्षा प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा का गहन निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के बाद संबंधित निर्माण एजेंसियों, संवेदकों और साइट प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने, कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिये गये. साथ ही मजदूरों और कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया.

पुलिस प्रशासन ने निर्माण स्थलों के आसपास रात्रिकालीन गश्त और निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिये हैं, ताकि चोरी, तोड़फोड़ या अन्य अप्रिय घटनाओं की आशंका को रोका जा सके. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा है कि जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से इस तरह के सुरक्षा ऑडिट और निगरानी अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola