सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर नष्ट की गयी अवैध शराब

सिम 21 | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। डेली मार्केट और स्टेडियम के पास से बरामद शराब को नष्ट कर सख्त चेतावनी दी गई है।
सिमडेगा: जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार चल रहा है. इस क्रम में सदर थाना व पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, कॉलेज टोंगरी के पीछे, अलबर्ट एक्का स्टेडियम तथा अन्य स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया.
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते अवैध शराब बेच रही कुछ महिलाएं शराब छोड़ कर फरार हो गयी. पुलिस ने मौके पर बरामद अवैध शराब को जब्त कर नियमानुसार नष्ट कर दिया.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या सेवन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके. पुलिस का कहना है कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाये रखने, सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध शराब व अड्डेबाजी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










