उपायुक्त के जनता दरबार में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं, श्रवण बाधित व्यक्ति को मिला श्रवण यंत्र

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार लगा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने सभी आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रत्येक मामले की जानकारी प्राप्त की.

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने, टेंट हाउस द्वारा किये गये कार्यों के लंबित भुगतान, पुलिया और पीसीसी पथ निर्माण, लंबित छात्रवृत्ति भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, अबुआ आवास योजना का लाभ, मानदेय भुगतान, प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में मजदूरी भुगतान, स्थानांतरण समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

इधर, जनता दरबार में ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी पंचायत अंतर्गत मतरामेटा निवासी इंद्रजीत सिंह ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से श्रवण क्षमता से वंचित हैं और उन्हें सुनने में परेशानी होती है. उन्होंने उपायुक्त से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल समाज कल्याण कार्यालय को आवश्यक निर्देश दिया. जनता दरबार समाप्त होने के बाद समाज कल्याण कार्यालय की ओर से इंद्रजीत सिंह को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola