150 करोड़ की लागत से दो नदियों पर बनेगा पुल, बिहार के इस जिले में लोगों को मिलेगी राहत
नदी पर बने पुल की फाइल फोटो
New Bridge In Bihar: बिहार के जमुई जिले में दो नदियों पर दो नए पुल बनाए जायेंगे. राज्य सरकार के इस फैसले से जिले में रोड कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इसके निर्माण में लगभग 150 करोड़ रुपए खर्च किए जायेंगे.
New Bridge In Bihar: बिहार के जमुई जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. बरसात के मौसम में पुराने पुलों की वजह से होने वाली परेशानी जल्द ही राहत मिल सकती है. राज्य सरकार ने जिले में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से दो नए आधुनिक पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है.
कहां बनाया जाएगा पहला पुल?
पहली परियोजना के तहत एनएच-333ए पर खैरा-सोनो मार्ग के 72वें किलोमीटर पर नरियाना घाट में किउल नदी पर नया आरसीसी पुल बनाया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 93.83 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. नया पुल बनने के बाद न सिर्फ स्थानीय लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि भारी गाड़ियों की आवाजाही भी पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हो जाएगी.
यहां बनाया जाएगा दूसरा पुल
दूसरी बड़ी परियोजना के तहत खैरा-सोनो रास्ते के 80वें किलोमीटर पर मांगोबंदर में सुकनर नदी पर पुराने पुल की जगह नया आधुनिक पुल बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए लगभग 55.96 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है. दोनों परियोजनाओं पर कुल मिलाकर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
लोगों को मिलेगी सहूलियत
इन पुलों के बनने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बारिश के दिनों में आवागमन बाधित होने की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. लोगों का समय बचेगा, सड़क सुरक्षा बेहतर होगी और जिले के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी पहले से अधिक मजबूत होगा. इसके साथ ही व्यापार, माल ढुलाई और स्थानीय बाजारों को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
इस तरह से आने वाले समय में जमुई सिर्फ बेहतर सड़कों से नहीं, बल्कि मजबूत कनेक्टिविटी और तेज विकास की नई पहचान के साथ आगे बढ़ता नजर आ सकता है. इन दो पुलों का निर्माण जिले के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Also Read: Bihar Train News: पटना से चलने वाली इन 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि, देखिए पूरी लिस्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए