Bihar Train News: पटना से चलने वाली इन 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि, देखिए पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Train News: ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी गई है. इसमें पटना-चर्लपल्ली, चर्लपल्ली-दानापुर समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: पटना से चलने वाली 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया गया है. ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. इसे लेकर जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी. इनमें पटना-चर्लपल्ली, चर्लपल्ली-दानापुर समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.

विज्ञापन

इन ट्रेनों के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

  • (गाड़ी नंबर- 03253) पटना-चर्लपल्ली स्पेशल: अब पटना से 3 अगस्त से 16 सितंबर तक हर सोमवार और बुधवार चलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 03254) चर्लपल्ली-पटना स्पेशल: अब चर्लपल्ली से 5 अगस्त से 16 सितंबर तक हर बुधवार को खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 03255) चर्लपल्ली-पटना स्पेशल: अब चर्लपल्ली से 7 अगस्त से 18 सितंबर तक हर शुक्रवार को खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 07091) चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल: अब चर्लपल्ली से 1 अगस्त से 26 सितंबर तक हर शनिवार को खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 07092) दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल: अब दानापुर से 3 अगस्त से 28 सितंबर तक हर सोमवार को खुलेगी.
  • (गाड़ी नंबर- 03230) पटना-खोरधा रोड जंक्शन: अब पटना से 6 अगस्त से 27 अगस्त तक हर गुरुवार को खुलेगी
  • (गाड़ी नंबर- 03229) खोरधा रोड जंक्शन-पटना स्पेशल: अब खोरधा रोड जंक्शन से 7 अगस्त से 28 अगस्त तक हर शुक्रवार खुलेगी.

श्रद्धालुओं को मिल सकेगी राहत

ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार से श्रद्धालुओं को राहत मिल सकेगी. बिहार में श्रावणी मेले की शुरुआत हो गई है. ऐसे में ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति देखी जाती है. स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार से इससे काफी राहत मिल सकेगी. साथ ही त्योहारों और अवकाश के दौरान ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा.

Also Read: Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन