केरसई में युवक ने फंदे से लटककर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
क्राइम सीन फाइल फोटो

क्राइम सीन फाइल फोटो

सिमडेगा के केरसई में राजेंद्र राणा नामक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सिमडेगा: केरसई थाना क्षेत्र के किनकेल पंचायत अंतर्गत कराईगुड़ा डीपाटोली निवासी राजेंद्र राणा (45), पिता राम रतन राणा, का शव गुरुवार शाम घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के समीप एक पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों के अनुसार, राजेंद्र राणा गुरुवार शाम बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी.

इसी दौरान ग्रामीणों ने जंगल के पास पेड़ से उनका शव लटका देखा और इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी. सूचना मिलते ही केरसई थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिमडेगा भेज दिया.

परिजनों ने बताया कि पिछले वर्ष भी राजेंद्र राणा ने कीटनाशक दवा पीकर अपनी जान लेने का प्रयास किया था. उस समय परिजन उन्हें समय पर अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के बाद उनकी जान बच गई थी. पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola