टैटू बना मौत की वजह? गर्लफ्रेंड पर बरसाईं 3 गोलियां, फिर प्रेमी ने किया सुसाइड

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Crime News: मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सीने पर बने टैटू को देखकर आपा खो दिया. उसने बीच सड़क प्रेमिका को तीन गोलियां मारीं और फिर खुद को भी गोली मार ली.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. प्यार, शक और गुस्से का ऐसा खौफनाक अंजाम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया. एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सीने पर किसी दूसरे युवक के नाम का टैटू देखा तो आपा खो बैठा. पहले उसने बीच सड़क छात्रा को तीन गोलियां मार दीं और जब लोगों की भीड़ उसकी तरफ बढ़ने लगी तो पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार ली. आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. जानकारी के मुताबिक, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 23 वर्षीय छात्रा अनुष्का के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू बना हुआ था. इसी बात को लेकर उसका प्रेमी आदित्य (26) पिछले कुछ समय से नाराज चल रहा था. दोनों के बीच इस मुद्दे को लेकर पहले भी कहासुनी हो चुकी थी.

विज्ञापन

ट्यूशन से लौटते वक्त रास्ते में रोका

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम अनुष्का ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. इसी दौरान आदित्य ने रास्ते में उसे रोक लिया. उसने छात्रा से उसके शरीर पर बने 'आर्यन' नाम के टैटू के बारे में सवाल किया और जानना चाहा कि यह किसका नाम है. लेकिन जब छात्रा ने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आदित्य ने अपना आपा खो दिया.

कमर से पिस्तौल निकाली और कर दी फायरिंग

गुस्से में बौखलाए आदित्य ने अपनी कमर से पिस्तौल निकाली और छात्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक के बाद एक चली तीन गोलियां छात्रा को लगीं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े. भीड़ को अपनी तरफ आता देख आरोपी घबरा गया. पकड़े जाने के डर से उसने उसी पिस्तौल से खुद की छाती में भी गोली मार ली. गोली लगते ही वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.

छात्रा की हालत नाजुक, अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, छात्रा को तीन गोलियां लगी हैं. एक गोली सिर में और दो गोलियां पेट में लगीं. डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट में फंसी दोनों गोलियां निकाल दी हैं, लेकिन सिर में फंसी तीसरी गोली अभी भी नहीं निकाली जा सकी है. इसी वजह से छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं.

10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदित्य इलाके का हिस्ट्रीशीटर था. उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, आदित्य घटना से महज 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था. वारदात के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. मामले की जांच आगे भी जारी है.

Also Read: शादी, अफेयर और FIR... IIT कानपुर के दो प्रोफेसरों का विवाद पहुंचा पुलिस तक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola