UP के इन 35 जिलों में शुरू होगा आर्थिक बदलाव का नया दौर, 1 लाख नए बिजनेस का लक्ष्य, 2,500 करोड़ से बदलेगा पूरा सिस्टम

Updated:
विज्ञापन

UP के 35 जिलों में शुरू होगा आर्थिक बदलाव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Economic Growth: पूर्वांचल के 35 जिलों में 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना से आर्थिक विकास को गति मिलेगी. 1 लाख नए कारोबार, निर्यात और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

विज्ञापन

UP Economic Growth: पूर्वांचल के संसाधनों और कारोबारी संभावनाओं को निवेश, रोजगार और निर्यात के अवसरों में बदलने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार इनेबलिंग डिस्ट्रिक्ट लेड इकोनमिक ग्रोथ (UP-एज) परियोजना शुरू करने की तैयारी में है. विश्व बैंक के सहयोग से प्रस्तावित इस पांच वर्षीय परियोजना पर करीब 2500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

विज्ञापन

केंद्र को भेजी जाएगी प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट

बैठक के बाद अब परियोजना की प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (PPR) केंद्र सरकार को भेजी जाएगी. UP-एज परियोजना फिलहाल पूर्वांचल के 28 जिलों के लिए तैयार की गई है. इसमें बुंदेलखंड के सात जिलों को भी शामिल किए जाने की संभावना है. इस तरह परियोजना के दायरे में कुल 35 जिले आ सकते हैं. पूर्वांचल में प्रदेश की करीब 40 प्रतिशत आबादी रहती है, जबकि राज्य की GDP में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी 27.6 प्रतिशत है. वहीं, यहां प्रति व्यक्ति आय राज्य के औसत से करीब 45 प्रतिशत कम है.

कृषि के साथ उद्योग और सेवा क्षेत्र पर जोर

पूर्वांचल में करीब 80 प्रतिशत कामगार कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं. ऐसे में प्रत्येक जिले की जरूरत और वहां उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए खेती के साथ उद्योग और सेवा क्षेत्र की भूमिका बढ़ानी होगी. स्थानीय उत्पादों को बेहतर डिजाइन और पैकेजिंग के जरिए देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाकर निर्यात को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा.

एक लाख नए कारोबार शुरू कराने का प्रस्ताव

परियोजना के तहत करीब एक लाख नए कारोबार शुरू कराने और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने का प्रस्ताव है. एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) के उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स, डेटा सेंटर और डिजिटल सेवाओं में नए अवसर विकसित करने की योजना है.

10 हजार पॉलीहाउस और कौशल विकास पर फोकस

वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में कौशल विकास एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की योजना है. स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिसिटी और हेल्थ टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के साथ कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके तहत करीब 10 हजार पॉलीहाउस बनाने का प्रस्ताव है. प्रत्येक जिले की जरूरत के अनुसार बड़े निवेश प्रस्ताव तैयार करने और स्थानीय प्रशासन की क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा.

Must Read: UP Census 2027: प्रदेश में मिशन 'जनगणना' का द्वितीय चरण शुरू, 5.63 लाख गणनाकर्मी होंगे प्रशिक्षित, इस दिन से शुरू होगी घर-घर मुख्य गणना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola