श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

Updated at : 16 Mar 2026 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न

विज्ञापन

कुरडेग. गाड़ियाजोर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक उत्सव का समापन सोमवार को भंडारा के साथ हुआ. सोमवार सुबह आठ बजे 24 घंटे का अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन का समापन किया गया. इसके बाद नौ बजे मंदिर से नगर भ्रमण निकाला गया. नगर भ्रमण में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए रंग-अबीर की होली खेलते हुए राधे-राधे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के जयकारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया. नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे, जहां हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया. इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदकिशोर साव, पवन मिश्रा, रोहित मिश्रा, नीलांबर राय, भुनेश्वर साव, कपिलेश साव, मोहन यादव, दुर्गेश पासी, भरत यादव, दुर्योधन यादव, जगरनाथ यादव, राजू यादव सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की अहम भूमिका रही.

तोरपा विधायक ने किया रक्तदान

बानो. झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रक्तदान किया. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. समाज के सभी वर्गों को आगे आकर इस तरह के मानवीय कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए. उन्होंने युवाओं से कहा कि नियमित रूप से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola