झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे सत्यव्रत ठाकुर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2025 9:27 PM
झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित होंगे सत्यव्रत ठाकुर
सिमडेगा. चक्रीय विकास संस्थान व छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर सत्या को झारखंड सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया जायेगा. यह सम्मान उन्हें 23 फरवरी को अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड खूंटी की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान दिया जायेगा. सत्यव्रत ठाकुर कला संस्कृति के संवर्धन के क्षेत्र में 30 वर्षों से योगदान दे रहे हैं. इससे पूर्व भी सत्यव्रत ठाकुर को बिरसा मुंडा सेवा सम्मान. विशिष्ट सेवा सम्मान, झारखंड रत्न समेत जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुका है.
नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी का विधायक ने किया स्वागत
सिमडेगा. झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सह राष्ट्रीय महासचिव के राजू के रांची पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा ने स्वागत किया. मौके पर विधायक ने जिले के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. साथ ही जिले के विकास में सहयोग करने की अपील की. नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि उनका उद्देश्य पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने के साथ गांव-गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है. एससी, एसटी, ओबीसी व अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के प्रयास तेज किया जायेगा. साथ ही वैसे नेता जो कांग्रेस की नीति व सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं और किसी भी वजह से पार्टी से अलग हैं, उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










