झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सत्यव्रत ठाकुर

Updated at : 24 Feb 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सत्यव्रत ठाकुर

झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित हुए सत्यव्रत ठाकुर

विज्ञापन

सिमडेगा. खूंटी स्थित एसएस गर्ल्स स्कूल के सभागार में आयोजित झारखंड की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ रांची की 30वीं वर्षगांठ के मौके पर सांस्कृतिक महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान सिमडेगा जिले के सांस्कृतिक कर्मी चक्रीय विकास संस्थान के संयोजक सह छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर को कला संस्कृति व भाषा संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, रैन हॉस्पिटल के डॉ रमन, 94 बटालियन के उप कमांडेट अंजन कुमार मंडल, स्टेट बैंक खूंटी के मैनेजर प्रशांत कुमार सिन्हा, यूनियन बैंक के मैनेजर अनंत कुमार, आशुतोष भगत, अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के अध्यक्ष तपन कुमार घोष, मार्शल बारला, तुलसी प्रजापति, जितेंद्र पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सत्यव्रत ठाकुर ने कहा अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ रांची के द्वारा मिले सम्मान से उन्हें नयी ऊर्जा मिलेगी और वह बेहतर कार्य कर पायेंगे. बता दें कि इससे पूर्व सत्यव्रत ठाकुर को झारखंड रत्न, विशिष्ट सेवा सम्मान, बिरसा मुंडा स्मृति अवार्ड, रामदयाल मुंडा प्रतिभा सम्मान समेत सम्मान मिल चुके हैं. सत्यव्रत ठाकुर को झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित होने पर झारखंडी भाषा संस्कृति रक्षा मंच के संरक्षक सोहन बड़ाइक, साधु मलुआ, श्यामसुंदर मिश्रा, अध्यक्ष संजय मिश्रा आदि ने सत्यव्रत ठाकुर को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola