बानो को अनुमंडल बनाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा : विधायक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Feb 2025 10:07 PM
विज्ञापन
बानो को अनुमंडल व हुरदा को प्रखंड बनाने की मुहिम तेज
विज्ञापन
बानो.
बानो को अनुमंडल व हुरदा को प्रखंड बनाने की मुहिम तेज हो गयी है. बानो को अनुमंडल बनाओ महाहस्ताक्षर अभियान में शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया समेत केंद्रीय सदस्य फिरोज अली, खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर खान, सिमडेगा जिला सचिव शफीक खान, सेंट्रल कमेटी सदस्य मो शाहिद शामिल हुए. अनुमंडल बनाओ हस्ताक्षर महाअभियान की शुरुआत विधायक ने किया. इसके बाद बारी-बारी से लोगों ने बानो को अनुमंडल बनाने के लिए हस्ताक्षर किया. हस्ताक्षर अभियान में सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्था व ग्रामीणों ने भाग लिया. विधायक ने कहा कि बानो को अनुमंडल व हुरदा को प्रखंड बनाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. बानो अनुमंडल व हुरदा प्रखंड बनने की अहर्ता रखता है. मौके पर बानो अनुमंडल बनाओ मंच के अध्यक्ष बानो जिप बिरजो कंडूलना, मो रफीक अंसारी, अमित बडिंग, चूड़ामणि यादव, आनंद मसीह तोपनो, जगदीश बागे, संतोष साहू, घनश्याम सिंह, बालमुकुंद सिंह, तनवीर हुसैन, महेश सिंह, मनीर खान, जोलेन जोजो, मो तैयब अली, बीस सूत्री अध्यक्ष बिदेशिया बड़ाइक, सुधीर लुगून, सीता कुमारी, सोमवारी कैथवार, कृपा कृपा हेमरोम, सुधीर लुगून, पन्नालाल ओहदार, विकास मघैया, खुर्दशी खान, मिंसी लिना तिर्की, मो साबिर उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










