कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
जलडेगा. प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला स्थित शिव बजरंग बली मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलशयात्रा के साथ की गयी. कलशयात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय बजरंग बली, हर हर महादेव, जय श्रीराम आदि नारों के साथ मजियस तालाब से कलश जल भरा. पुरोहित पंडित गदाधर दास, ईश्वर चंद्र दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव बजरंग बली मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. इसके बाद अधिवास पूजन किया गया. यजमान की भूमिका प्रदीप सिंह सह धर्म पत्नी ने निभायी. 18 मार्च बुधवार को सुबह छह बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया जायेगा तथा 19 मार्च को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद नगर भ्रमण, हवन, पूर्णाहुति व भंडारा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. मौके पर सुनील कुमार साहू, प्रदीप सिंह, गोविंद दुबे, रमेश साहू, बंटू गुप्ता, गौरांगो दुबे, संतोष द्विवेदी, संतू दास, लालधारी नाग, अघनू साव उपस्थित थे.
सूखे तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद
सिमडेगा. जिले के दीपाटोली खूंटीटोली स्थित अंबाटोली स्वास्थ्य केंद्र के पीछे सूखे तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला. शव की पहचान प्रफुल्ल हरि (40 वर्ष), पिता- जनमन हरि, निवासी दीपाटोली खूंटीटोली के रूप में की गयी है. घटना की जानकारी मिलते आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




