रौनियार समाज को एकजुट होने की जरूरत : सुखदेव

Updated at : 25 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
रौनियार समाज को एकजुट होने की जरूरत : सुखदेव

रौनियार समाज का मिलन समारोह

विज्ञापन

सिमडेगा. कुरडेग प्रखंड के छत्तीसगढ़ सीमांत पर स्थित सोगसोगा गांव में रौनियार समाज वैश्य महासभा के तत्वावधान में रौनियार समाज का वार्षिक मिलन समारोह हुआ. कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह नौ बजे नगर भ्रमण किया गया. नगर भ्रमण के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने जय रौनियार, महर्षि कश्यप ऋषि अमर रहे, महाराजा हेमचंद्र हेमू अमर रहे आदि नारे लगाये. नगर भ्रमण के दौरान झांकी प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक परिवार का परिचय कराया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को माला पहना कर व शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के भीम प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे. झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हम सभी रौनियार को एकजुट होना है. एकजुट होकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं. भीम प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस सुदूरवर्ती गांव में भी आज रौनियार परिवार की एकजुटता एक मिसाल है. उन्होंने रौनियार भवन की रख-रखाव, बाउंड्री निर्माण, जल की समुचित व्यवस्था के लिए बोरिंग और भवन के सौंदर्यीकरण अपने सहयोग से करवाने की बात कही. गांव के मंदिर को विकसित करने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया. झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने रौनियार समाज के एकजुटता पर बल दिया. रौनियार समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कोष बढ़ाने की बात कही. दिलीप गुप्ता ने समाज आगे बढ़ाने पर जोर दिया. गुमला जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, महासचिव अनमोल गुप्ता, विनय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जिला महासचिव अशोक गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष लता गुप्ता, शंभु लाल गुप्ता आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम के दौरान जिला समिति का गठन किया गया, जिसमें महावीर गुप्ता को जिलाध्यक्ष, बसंत गुप्ता को महासचिव, सुभाष गुप्ता को उपाध्यक्ष, सीताराम गुप्ता को उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया. महिला समिति में जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता, महासचिव ज्योति गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आरती गुप्ता, हेमंती गुप्ता को बनाया गया. संचालन मनोरंजन गुप्ता ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola