जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ धरना तीन को

Updated at : 20 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त के खिलाफ धरना तीन को

अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मूलवासी व आदिवासी रैयतों की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मूलवासी-आदिवासी रैयत संघर्ष मोर्चा, आदिवासी छात्र संघ, झारखंड नवनिर्माण दल व आदिवासी अधिकार महापंचायत के संयुक्त तत्वाधान में मूलवासी व आदिवासी रैयतों की बैठक हुई. बैठक में सिमडेगा जिले में खतियानी रैयतों की जमीन, भुइहरी जमीन और पहनाई जमीन पर अवैध कब्जा, गलत तरीके से हस्तानांतरण और सादा पट्टा तथा फर्जी कागजों पर भी गैरकानूनी तरीके से दलाल व अधिकारियों की मिलीभगत द्वारा खरीद-फरोख्त किये जाने का विरोध किया गया. कहा कि सिमडेगा में सीएनटी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है. किंतु कोई भी राजनीतिक पार्टी इस विषय पर कोई सार्थक कदम नहीं उठा रही है. वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि जमीन कि अवैध खरीद- फरोख्त को रोकने के लिए सभी रैयत एक हों. जमीन के अवैध खरीद फरोख्त के विरोध में तीन मार्च को नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मतियास कुल्लू, नील जस्टिन बेक, प्रदीप टोप्पो, अगस्तुस, नीलू, दीप्ति लकड़ा, प्यारा मुंडू, धनेश्वर टोप्पो, धानो कच्छप, रोशन डुंगडुंग, बिपिन डुंगडुंग, अनमोल तिर्की, कृष्णा, अमान, पंकज टोप्पो, पीटर बागे व काफी संख्या में रैयत उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola