एक लाख लोगों को झामुमो से जोड़ने लिया संकल्प
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Feb 2025 9:21 PM
सदस्यता अभियान
सदस्यता अभियान चलाया सिमडेगा. झामुमो जिला संयोजक मंडली ने बोलबा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया. इसमें झामुमो से एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया. मौके पर झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कंडूलना ने कहा कि आज हमारे युवक-युवतियों में सामाजिक व राजनीतिक चेतना की कमी है. युवक-युवतियों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ेगी, तभी क्षेत्र का विकास होगा. युवाओं को राजनीति में रूचि बढ़ानी होगी. श्री कंडूलना ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गयी. इस दौरान सदस्यता रशीद काट कर व झामुमो का पट्टा पहना कर लोगों को पार्टी में स्वागत किया गया. मौके पर संयोजक सदस्य मो शफीक खान, साबिर अंसारी, नारायण मांझी, संजू डांग, केंद्रीय समिति सदस्य मो शाहिद, फिरोज अली, नोवास केरकेट्टा, अमजद ओहदार, झामुमो नेत्री सुनीता केरकेट्टा, क्लेमेंट बाड़ा, जैनुल अंसारी, पासकल डुंगडुंग, गजाधर सिंह, दिलीप, राजू कुल्लू, रितेश बड़ाईक, कांति केरकेट्टा, सुषमा टेटे आदि मौजूगद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










