शहर में गंदगी का लगा ढेर, परेशानी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नप कर्मी
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नप कर्मी
सिमडेगा.
नगर परिषद में कार्यरत दैनिक व संविदा कर्मी अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये है. नगर परिषद के सफाई कर्मी और दैनिक संविदा कर्मी की हड़ताल पर जाने से शहर क्षेत्र में हर तरफ गंदगी का अंबार देखा जा रहा है. नगर परिषद कर्मी लगातार तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है. नगर परिषद कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वे लोग हड़ताल पर रहेंगे. कर्मियों का कहना है कि अगर सरकार सिर्फ एक मांग नियमतिकरण की मांग भी अगर मान लेती है, तो वे लोग हड़ताल तोड़ देंगे. इधर कर्मियों की हड़ताल पर जाने से शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गंदगी का ढेर लग गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. शहरी क्षेत्र के घनी आबादी वाला इलाका कचहरी, मार्केट कांप्लेक्स, मेन रोड में गंदगी के अंबार से लोगों को परेशानी हो रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










