जनता दरबार में सुनी गयीं लोगों की समस्याएं

Published at :06 May 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में सुनी गयीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार में सुनी गयीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन

सिमडेगा. एसपी कार्यालय में पांच और छह मई को जनता दरबार लगा कर लोगों की शिकायतों को सुना गया. मौके पर नागरिकों से एक-एक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. पुलिस प्रशासन की ओर से मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया. जनता दरबार में तलमंगा (थाना बोलबा) निवासी मुरारी प्रसाद ने अपनी निजी समस्याएं रखीं. वहीं नीचे बाजार सिमडेगा निवासी दीपक कुमार अग्रवाल ने अन्य छह अभ्यर्थियों के साथ गृह रक्षक बहाली से जुड़ी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठायें. साथ ही किसी भी आपात स्थिति या सूचना के लिए जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 9262998531, 06525-299908 और 06525-299987 पर संपर्क किया जा सकता है. मानव तस्करी से संबंधित सूचना या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3456-256 जारी किया गया है.

किसानों व बागवानी सखियों को मिला प्रशिक्षण

जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी से जुड़े किसानों व बागवानी सखियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में आम के उत्पादन, देखभाल और विक्रय को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बीपीओ अश्विनी कुमार रंजन व जेएसएलपीएस के बीपीएम द्वारा दिया गया. उन्होंने आम के पौधौं का सही देखभाल, समय समय पर दवा का छिड़काव, किट व रोग प्रबंधन समेत विभिन्न विषयों पर जानकारी दी. साथ ही इस दौरान सही समय पर आम की तोड़ाई व बेहतर मूल्य कैसे प्राप्त की जा सकती है पर भी चर्चा की. बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि किसान आधुनिक तरीके से बागवानी करें, तभी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी व किसान ईमानदारी, मेहनत व लगन के साथ कार्य करें. मौके पर सहायक अभियंता रोहित कुमार साहू, कनीय अभियंता दीपक बड़ाइक, सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, बीएफटी, बागवानी सखी व लाभुक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola