जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2025 8:55 PM
जनता दरबार में लोगों ने रखीं अपनी समस्याएं
सिमडेगा. उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार लगाया. इस दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. अपर समाहर्ता ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, अवैध शराब निर्माण व असामाजिक तत्वों के बढ़ावा पर रोक लगाने, जमीन की लगान रसीद जारी करने, अबुआ आवास योजना का लाभ देने, पारिवारिक व आश्रित प्रमाण पत्र निर्गत करने, आंगनबाड़ी सेविका चयन में शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन कराने, गुमशुदा व्यक्ति की खोज करने, पुल का निर्माण कराने, भू वापसी कराने, धूमकुड़िया भवन निर्माण की राशि भुगतान कराने समेत अन्य आवेदन जनता दरबार में जमा किये गये. सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को भेज यथाशीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
जलडेगा में गुरुगोष्ठी का आयोजन
जलडेगा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सावित्री बाई फूले योजना,पोशाक, एको क्लब, मध्याह्न भोजन के बारे चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी, जयप्रकाश सिंह, रोहित, प्रदीप कुमार पटेल, फुलेंद्र साहू, विद्याधर सिंह, कुमुद रंजन, सोमनाथ भगत आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










