पलाश कैफे महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का माध्यम : उपायुक्त

जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ में पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन
सिमडेगा. जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन किया गया. उपायुक्त कंचन सिंह व उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर व फीता काट कर कैफे का शुभारंभ किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि दीदी कैफेटेरिया न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेगी, बल्कि स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा. उन्होंने जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियों को गुणवत्ता, स्वच्छता और सेवा पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कैफेटेरिया की संचालिका कौशल्या देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नारी शक्ति योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण प्रदान किया गया. उपायुक्त ने इसे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि सरकार तथा बैंकिंग संस्थान मिल कर महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं. उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने कहा कि केलाघाघ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर दीदी कैफेटेरिया की स्थापना से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इससे पर्यटन के क्षेत्र में सिमडेगा का नाम और आगे बढ़ेगा. इस अवसर पर परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, एलआरडीसी अरुणा कुमारी, बीडीओ सदर समीर रेनियर खलखो, डीपीएम जेएसएलपीएस शांति मार्डी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ किंकर कुमार महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




