सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला उत्सव का आयोजन

Updated at : 17 Mar 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला उत्सव का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला उत्सव का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. पीएम श्री राजकीयकृत मवि बासेन में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, कला उत्सव एवं खान-पान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण और छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों ने झारखंडी लोक नृत्य के साथ-साथ असमिया, संबलपुरी, भरतनाट्यम, पंजाबी और फगुआ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. कला उत्सव के तहत बच्चों की पेंटिंग, हस्तशिल्प और मॉडल प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही. वहीं पहली बार आयोजित फैशन शो में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा. खान-पान प्रदर्शनी में स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाये गये, जहां लोगों ने विविध स्वादों का आनंद लिया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरुण पांडे ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं. कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

शैक्षणिक भ्रमण पर पलामू गये विद्यार्थी

कोलेबिरा. राष्ट्रीय अभियान आविष्कार के तहत कोलेबिरा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्यनरत 18 छात्रा-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर पलामू गये. छात्र-छात्राएं 17 मार्च से लेकर 19 मार्च तक पलामू प्रमंडल के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा उससे संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे. 17 फरवरी को कोलेबिरा प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय से बस से रवाना किया गया. भ्रमण में शामिल विद्यार्थी पहले दिन नेतरहाट जायेंगे, जहां आवासीय विद्यालय, म्यूजियम, सनराइज व सनसेट का नजारा देखेंगे. मौके पर शिक्षक विजयंत गुप्ता, केदार मोहती, लालधन नायक आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola