तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
जलडेगा. लोमबोई पंचायत के करमापानी रूगड़ीटोली में एक व्यक्ति की तालाब में डूब कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर खाना खाने के बाद हेमसन कंडूलना (पिता- विजय कंडूलना) मछली मारने तालाब गया था, किंतु शाम तक घर नहीं लौटा. खोजबीन करने के बाद परिजनों ने देर शाम उसका शव तालाब से बरामद किया. ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से निकाला गया.
ठगी व धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
बानो. प्रखंड के ग्रामीणों ने गौरव बस खूंटी के मालिक, एजेंट, मैनेजर पर महाकुंभ ले जाने के नाम पर ठगी व धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस मामले से संबंधित बानो थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि गौरव बस खूंटी के एजेंट कृष्णा मिश्रा सोदे, रनिया निवासी के माध्यम से बानो के ग्रामीणों ने 15 फरवरी को महाकुंभ ले जाने के लिए कुल तीन बसों को तीन लाख अस्सी हजार में बुक किया था. एडवांस के रूप में एक लाख, पच्चीस हजार रुपए दिये थे, किंतु ग्रामीणों को महाकुंभ नहीं ले जाया गया.लापता बच्चे का शव कुआं से बरामद
सिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज के निकट स्थित एक कुआं से पुलिस ने लापता बच्चे का शव बरामद किया है. जानकारी के अनुसार शहर के डुमरटोली निवासी बंधन तुरी का पुत्र शिव सिद्धार्थ तुरी 14 फरवरी को अपने घर से निकला था. इसके बाद से वह लापता था. जब वह घर नहीं लौटा, तब उसके घर वालों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला. इस क्रम में 19 फरवरी को सिमडेगा कॉलेज के पास कुएं में एक बच्चे का शव होने की सूचना मिली. इसके बाद लापता शिव सिद्धार्थ तुरी के परिजन वहां पहुंचे. उन्होंने कपड़े से अपने बच्चे की पहचान की. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




