सड़क दुर्घटना में एक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2025 8:58 PM
सड़क दुर्घटना में एक घायल
सिमडेगा. ठेठईटांगर चौक में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक राजाबासा पंचायत के कहुपानी सुरीनटोली निवासी पीसीएल लुगून मोटरसाइकिल से जा रहा था. इस क्रम में ठेठईटांगर चौक के निकट अनियंत्रित होकर गिर गया, जिसमें व गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि शमी आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की एवं प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस नेता बिपिन पंकज मिंज सदर अस्पताल पहुंच कर घायल व्यक्ति का हाल-चाल जाना एवं बेहतर इलाज के चिकित्सकों से आग्रह किया.
लाभार्थियों को पोषण के प्रति किया गया जागरूक
सिमडेगा. पोषण माह अभियान कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग व सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में केरसई पंचायत के रूसु ग्राम एवं कोनजोबा पंचायत के कोनजोबा ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोक कला दल ने पोषण विषय पर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से उपस्थित लाभार्थियों को पोषण के प्रति जागरूकता किया. कार्यक्रम के दौरान केरसई व कोनजोबा पंचायत के मुखिया तथा बाल विकास परियोजना, कुरडेग की महिला पर्यवेक्षिका ने सही पोषण, संतुलित खान-पान, स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी दी. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने खाद्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक खिचड़ी बना कर दिखाया गया. इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के फेलो, सिनी संस्था के सभी फील्ड कोऑर्डिनेटर समेत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाएं समेत अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










