कैंप में 13 लोगों को दी गयी ऑन द स्पॉट अनुज्ञप्ति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 9:14 PM
कैंप में 13 लोगों को दी गयी ऑन द स्पॉट अनुज्ञप्ति
सिमडेगा. खाद्य सुरक्षा कार्यालय सिमडेगा में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सिमडेगा निर्देश पर निःशुल्क लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया. सिविल सर्जन ने बताया गया कि खाद्य लाइसेंस हर खाद्य व्यापारियों को लेना अनिवार्य है. प्रायः देखा जाता है कि खाद्य कारोबारियों को खाद्य लाइसेंस लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है. इसके निमित यह विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इससे खाद्य कारोबारियों को मौके पर उपस्थित होकर 13 आवेदकों को ऑन द स्पॉट खाद्य अनुज्ञप्ति दी गयी. साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध किया गया की वह ऐसे मौके को नजर अंदाज न करें. भविष्य में यदि औचक निरीक्षण के क्रम में किसी भी खाद्य कारोबारी से लाइसेंस प्रदर्शित करने को कहा गया और उक्त कारोबारी द्वारा लाइसेंस प्रदर्शित नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला. 31 मार्च तक प्रोन्नति देने से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. संगठन ने जिला शिक्षा अधीक्षक से कहा कि आपके द्वारा जनवरी माह में दावा आपत्ति की मांग की गयी थी. शिक्षकों द्वारा दावा आपत्ति करने के दो माह बीतने के बाद भी प्रोन्नति पर किसी भी प्रकार की प्रगति नहीं दिखायी दे रही है. इससे जिले के शिक्षकों में निराशा एवं रोष है. संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक को 31 मार्च तक प्रमोशन देते हुए विद्यालय में पदस्थापित करने का आग्रह किया. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि प्रोन्नति का कार्य शीघ्र किया जायेगा. मौके पर महासचिव संजय कुमार, राजकुमार राम, नौशाद परवेज, संजय वर्मा, अजीत तिर्की, उपेंद्र कुमार, रामचंद्र नायक, मृगेंद्र कुमार, कुलभूषण बिलुंग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










