ePaper

विभिन्न चर्च के पदाधिकारियों ने विधायक को दी बधाई

Updated at : 01 Dec 2024 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न चर्च के पदाधिकारियों ने विधायक को दी बधाई

झारखंड के विभिन्न चर्चों के पदधारियों ने सिमडेगा विधानसभा से नवनिर्वाचित हुए विधायक भूषण बाड़ा उनकी जीत की बधाई दी है. साथ ही बुके देकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड के विभिन्न चर्चों के पदधारियों ने सिमडेगा विधानसभा से नवनिर्वाचित हुए विधायक भूषण बाड़ा उनकी जीत की बधाई दी है. साथ ही बुके देकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. विधायक भूषण बाड़ा ने भी विभिन्न चर्चों के पदाधिकारियों के प्रति सम्मानित किए जाने पर आभार जताया. रांची में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चर्च के पदाधिकारियों ने कहा कि भूषण बाड़ा के एक बार पुनः विधायक बनने पर ईसाई समाज में हर्ष का माहौल है. ईसाई समाज के लोगों में एक नयी उम्मीद जगी है. राज्य के ईसाई समाज के लोग मंत्री मंडल में भूषण बाड़ा को भी शामिल किये जाने की भी आस लगाए बैठे हैं. ताकि झारखंड में कलीसिया और अधिक मजबूत हो सके. चर्च के पदाधिकारियों ने विधायक भूषण बाड़ा को समाज में व्याप्त बुराइयों में समाज की कमियों की भी जानकारी दी. साथ ही सभी बुराइयों एवं कमजोरियों को दूर करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया. मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने भी समाज के विकास में एवं कलीसिया की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया गया है. जो अधूरे रह गये हैं, उसे पूरा करने के लिए संघर्ष जारी है. मौके पर आरसी, जीइएल सहित अन्य विभिन्न चर्च के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola