सामाजिक बुराइयों को दूर करने की जरूरत : ओमप्रकाश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 9:35 PM

विज्ञापन

वनभोज सह सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन

जलडेगा. भेड़ा सरना स्थल पर अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रखंड इकाई के तत्वावधान में वनभोज सह सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय, उपाध्यक्ष लाल देव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, केंद्रीय उपसचिव लाल मोहन सिंह उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत समाज की महिलाओं ने पारंपरिक रिवाजों के साथ किया गया. केंद्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश साय ने कहा कि समाज को जागना पडेगा. समाज में व्याप्त अंधविश्वास, नशाखोरी व सामाजिक बुराइयों को दूर करने की जरूरत है. बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है. अपने धर्म, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाजों को बनाये रखने पर जोर देते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया गया. रौतिया जाति को हर हाल में आदिवासी का दर्जा देना होगा. केंद्रीय महासचिव आजाद सिंह, संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह समेत समाज के अन्य लोगो ने भी संबोधित किया. संचालन संतोष सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रामेश्वर सिंह ने किया. मौके पर प्रदेश समिति सदस्य सुमिरन सिंह, पालकोट अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, हीरानाथ सिंह, रंजीत सिंह, तारकेश्वर सिंह, देवकुमार, हरिश सिंह, लीलाश्वर सिंह, केंद्रीय उपसचिव लाल मोहन सिंह, नवल किशोर सिंह, महाप्रसाद सिंह, योगेंद्र सिंह, लालदेव सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola