झामुमो की बैठक में नगर निकाय चुनाव पर हुई चर्चा
Updated at : 01 Nov 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन

झामुमो की बैठक में नगर निकाय चुनाव पर हुई चर्चा
विज्ञापन
सिमडेगा. वार्ड नंबर चार के आंबेडकर नगर मोदी टोली सलडेगा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक नगर अध्यक्ष अनस आलम के अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर निकाय चुनाव पर चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ के लिए बूथ कमेटी का गठन किया गया. बैठक में स्थानीय लोगों ने अपनी क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. लोगों ने कहा नगर मोदी टोली में सड़क की स्थिति बहुत ही खराब है. कहा कि यहां पानी के लिए जलमीनर भी नहीं है. ऐसे में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है.नगर अध्यक्ष अनस आलम ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है.यहां की समस्याओं का भी समाधान किया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष बीरबल महतो, नगर संगठन सचिव कुंदन कुमार रजक, रोहित बागवार, श्याम कुमार, आरती देवी, अनीता देवी, सुमित कुमार साहू, अलका बघवार, मुकुल बघवार, फिलमोंन लुगुन, दुर्गा कुमारी, प्रशांत बघवार, सुनील बघवार, जीवन अहीर, सुनील कश्यप, अजय मांझी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




