1000 से अधिक ग्रामीणों ने जमा किये आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Nov 2025 9:03 PM
1000 से अधिक ग्रामीणों ने जमा किये आवेदन
जलडेगा. प्रखंड के लोंबोई व कुटुंगिया पंचायत सचिवालय में सोमवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुआ. लोंबोई पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार, मुखिया शिशिर डांग, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा नाग सहित अन्य लोगों ने किया. विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल में जाति प्रमाण पत्र के लिए 46 स्थानीय 47, आम बागवानी 43, जन्म प्रमाण पत्र 24, नया राशनकार्ड 36, पेंशन के लिए 86 आवेदन जमा किये गये. 25 आवेदन का तत्काल निबटारा किया गया. इस बीच पेयजल एवं स्वच्छता के लिए 15, आयुष्मान के लिए 28, सावित्री फुले बाई योजना के लिए 113, केसीसी छह समेत ग्रामीणों ने कुल 1059 आवेदन पत्र समर्पित किये. कुटुंगिया पंचायत सचिवालय में आपके द्वार कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, मुखिया जानकी देवी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. विभिन्न विभागों में योजनाओं व समस्याओं को लेकर 1000 से भी अधिक आवेदन पत्र जमा किये गये. आठवीं वर्ग के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण और वृद्ध व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण तथा जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र का वितरण किया गया.
अधिवक्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
सिमडेगा. बार एसोसिएशन सिमडेगा में ई-कमेटी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अधिवक्ताओं को ई-कोर्ट प्रोग्राम के तहत मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार श्रीवास्तव व अधिवक्ता संजय कुमार महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. इसमें बताया गया कि एक दो साल के बाद कोर्ट की कार्यवाही पेपर लेस (ऑनलाइन) हो जायेगी. इस नयी व्यवस्था में अधिवक्ता को प्रशिक्षित होना अनिवार्य है. इस दौरान ऑनलाइन फिलिंग व ई-पेमेंट का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसोसिएशन सचिव पद्मयुन सिंह, अनुज कुमार, बंसत कुमार, देवेंद्र नाग, कामेश्वर महतो, आनंद मोहन झा, अरुण तिर्की, प्रेमानंद शील तोपनो, हीरा साहू समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










