जीइएल चर्च में मिशन पर्व सह महिला सम्मेलन

जीइएल चर्च में मिशन पर्व सह महिला सम्मेलन
सिमडेगा. टकरमा के पोटिया टोली जीइएल चर्च में रविवार को छठवां मिशन पर्व सह महिला सम्मेलन उत्साह के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे. कार्यक्रम में क्षेत्र की आठ मंडलियों के मसीही विश्वासी, विशेषकर महिलाएं, बड़ी संख्या में शामिल हुईं. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और स्वागत गीत से हुई. विधायक ने 1845 में चार जर्मन लूथरन मिशनरियों द्वारा छोटानागपुर में किये गये शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार कार्यों को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा. स्तुति-महिमा का संचालन पेरिस चेयरमैन फादर जेम्स जोजो और मंडली के पंचों ने किया. कार्यक्रम के अंत में महिला संघ की सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. आयोजन आध्यात्मिक जागरण और मिशनरियों के बलिदान को याद करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ.
बाल दिवस सह रजत जयंती समारोह 14 को
कोलेबिरा. स्कूल में बाल दिवस सह रजत जयंती समारोह 14 नवंबर को लचरागढ़ स्थित कोलकाता चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल के 25 वर्ष पूरा होने पर 14 नवंबर को बाल दिवस सह रजत जयंती समारोह मनाया जायेगा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक व नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे. कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अरुण कुमार पांडे मुख्य अतिथि होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










