गरीबों, दलितों, शोषितों को ध्यान में रख कार्य कर रही है सरकार : विधायक

Updated at : 18 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबों, दलितों, शोषितों को ध्यान में रख कार्य कर रही है सरकार : विधायक

विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन

सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने बांसजोर प्रखंड के कादोपानी में पीसीसी पथ, ठेठईटांगर प्रखंड केरेया व जोराम पंचायत में पुलिया व गार्डवाल का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि आज हमारी झारखंड सरकार जो हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में चल रही है, वह गरीबों, दलितों, शोषितों व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है. हमारी बहनों को मंईयां सम्मान योजना ,फूलो-झानो योजना, मनरेगा, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि का लाभ मिल रहा है. किसानों के लिए अभी सोलर पंपसेट 90 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो शमी आलम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, बर्थलोमी तिर्की, बांसजोर जिप सदस्य सामरोम पाल तोपनो, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, कोंबाकेरा पंचायत मुखिया प्रसन्न लुगून, मो राजा, अशोक आदि उपस्थित थे.

प्यारा मुंडा बने सरना समिति के अध्यक्ष

बानो. प्रखंड की कानारोवां पंचायत के जराकेल पाहनटोली में सरहुल पर्व व सरना समिति के गठन को लेकर बाइस पड़हा महाराजा सनिका मुंडा की अध्यक्षता बैठक हुई. बैठक में श्री मुंडा ने कहा कि आदिवासियों को अपनी पूर्वजों से मिली संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, संस्कार, विरासत को संजो कर रखने की जरूरत है. हमारी रुढ़ी प्रथा ही हमारी पहचान है. बैठक में सरना समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष प्यारा मुंडा, उपाध्यक्ष थॉमस लुगून, सचिव विलियम लुगून, उप सचिव बीरेन डुंगडुंग, कोषाध्यक्ष गोबिंद लुगून, सलाहकार अनिल डुंगडुंग, संरक्षक कुलदीप सिंदुरिया, ग्राम प्रधान जॉर्ज सोरेंग, विकाश मघईया, फागू लुगून, अनूप सिंदुरिया, राजेश लोहरा को बनाया गया. लुकास मुंडा, आशीष सुखराम बूढ़, मारकूस लुगून, नितेश डुंगडुंग को सदस्य बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola