समय पर इलाज से मानसिक रोगों पर नियंत्रण संभव : सीएस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Oct 2025 9:00 PM

विज्ञापन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में हुई कार्यशाला

विज्ञापन

सिमडेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सदर अस्पताल में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन समाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी. बताया गया कि हर वर्ष 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. मानसिक रोगों को लेकर समाज में फैले कलंक को दूर करना तथा ऐसे तंत्र को बढ़ावा देना है, जो मानसिक कल्याण सुनिश्चित करें. इस वर्ष की थीम सेवाओं तक पहुंच,आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य रखी गयी है. यह विषय खास तौर पर वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रखा गया है. इसमें युद्ध, महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट जैसी परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य की जरूरतें अक्सर उपेक्षित रह जाती हैं. डॉ समाद ने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में हर छठा व्यक्ति किसी न किसी मानसिक बीमारी से प्रभावित है. शिक्षा से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में बढ़ते दबाव के कारण लोगों में डिप्रेशन, चिंता समेत अन्य मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि मन व शरीर दोनों का स्वस्थ होना आवश्यक है. साथ ही इसके लिए जीवन की चुनौतियों को संयम व समझदारी से सुलझाना जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि परिवार या समाज में कोई व्यक्ति डिप्रेशन में दिखायी दे, तो उसके साथ बातचीत कर उसकी समस्याओं को समझें और जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से इलाज करवायें. कहा कि समय पर पहचान व इलाज से मानसिक रोगों पर नियंत्रण संभव है. इस अवसर पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आनंद खाखा, डॉ सिलवंत एक्का, अस्पताल प्रबंधक अलका कुल्लू, पीएलवी दीपक कुमार, पुरुषोत्तम दास, अजीत केरकेट्टा, पुनीता कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola