मील का पत्थर साबित होगा लीगल लिटरेसी क्लब : पीडीजे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 9:23 PM
डीएवी स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब का उदघाटन
सिमडेगा. शहर के टुकूपानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्थापित लीगल लिटरेसी क्लब का उदघाटन रविवार को किया गया. क्लब का ऑनलाइन उदघाटन झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सह उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति माननीय एसएन पाठक आदि ने किया. स्थानीय स्तर पर डीएवी स्कूल में प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा, एसडीजेएम सुमी बीना होरो, चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव, डीएवी स्कूल के प्राचार्य सुजॉय मिश्रा आदि ने दीप प्रज्वलित व शिलापट्ट का अनावरण कर उदघाटन किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उच्च न्यायालय स्थित न्याय सदन से हो रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. प्रधान जिला जज ने कहा कि प्राधिकार द्वारा स्थापित किये जा रहे लीगल लिटरेसी क्लब मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही विधि के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है. बच्चे कानून की जानकारी प्राप्त कर अपने गांव टोले के लोगों को जानकारी देंगे. इसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा. पीडीजे ने कहा कि कानून की जानकारी नहीं होने के कारण भी लोग गलतियां कर बैठते हैं. उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में यह मददगार साबित होगा. पीडीजे ने कहा कि डीएवी एक प्रतिष्ठित संस्था है और यहां के बच्चे जब लोगों को कानून की जानकारी देंगे, तो इसका समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा. बताया कि क्लब के माध्यम से बच्चों को विधिक जानकारी प्रदान की जायेगी. कार्यक्रम में शंकरलाल अग्रवाल, लीलूराम अग्रवाल, अधिवक्ता विजय बक्शी, प्रद्युम्न सिंह, सुकोमल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










