पुस्तक पढ़ने से बढ़ता है ज्ञान : उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Feb 2025 9:55 PM
नगर भवन में लगाया गया पुस्तक मेला
सिमडेगा. नगर भवन में शिक्षा विभाग की तरफ से पुस्तक मेला लगाया गया. पुस्तक मेले में साहित्यकार समेत 25 से अधिक प्रकाशक अपनी हजारों किताबें को लेकर उपस्थित थे. पुस्तक मेले का उपायुक्त अजय कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने उद्घाटन किया. उपायुक्त ने उपस्थित साहित्यकार व बच्चों को पुस्तक के इतिहास और महत्व को बताते हुए आज के डिजिटल युग में जीवन को सफल व संपूर्ण बनाने के लिए पुस्तकों से प्रेम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुस्तक पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है. जब तक हम पढ़ेंगे नहीं, तब तक हमारे ज्ञान का विकास नहीं होगा. उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के विकास के लिए भी ज्ञान आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किताब पढ़ने की आदत बनायें. अपने अंदर के शब्दों का भंडार बनायें, जो जीवन के हर मोड़ पर आपका साथ देगा. पुस्तक मेला युवाओं व बच्चों को पुस्तकों से जोड़ने का एक अच्छा प्रयास है. कार्यक्रम को सफलता तभी मिलेगी, जब लोगों का झुकाव पुस्तक की ओर होगा. मौके पर उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने पुस्तक मेले का अवलोकन किया. इसके बाद अतिथि के रूप में आये साहित्यकारों ने साहित्य गोष्ठी आयोजित कर आधुनिक डिजिटल युग में किताब सच्चा साथी विषय पर चर्चा करते हुए जीवन में किताबों की जरूरत को समझाया. साहित्यकारों द्वारा बताया गया कि किस तरह युवा पीढ़ी पुस्तकों से दूर होती जा रही है. लेकिन युवा पीढ़ी को सफलता हासिल करनी है, तो उन्हें पुस्तकों की ओर लौटना होगा. पुस्तक मेले में जिले के स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ युवा वर्ग भी काफी संख्या में पहुंचे और पुस्तकों का अवलोकन कर खरीदारी की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










