झारखंड पुरुष व महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में, महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से किया पराजित

Updated at : 27 Dec 2022 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पुरुष व महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में, महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से किया पराजित

झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजयशंकर सिंह, रजनीश कुमार समेत अन्य ने टीम को बधाई दी है. हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 से पराजित किया.

विज्ञापन

सिमडेगा : भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड पुरुष और महिला की टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गईं. पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 से तथा महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से पराजित किया.

क्वार्टर फाइनल में मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम

20 से 30 दिसंबर 2022 तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड की महिला एवं पुरुष की टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में पहुंच गयीं. मंगलवार को पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तरप्रदेश को 5-2 से पराजित किया. इस मैच में हॉकी झारखंड की ओर से अमर दीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया.

5-1 से किया पराजित

हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी मिजोरम को 5-1 गोल से पराजित किया. इसमें प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल और रजनी केरकेट्टा, संजना होरो तथा निशा मिंज ने एक-एक गोल किया. झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजयशंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं खेल विभाग के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई दी है.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में लोगों को आती थी शर्म, ये है नया नाम

महिला टीम में ये हैं शामिल

महिला टीम में रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग, सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग, कोच सुभीला मिंज एवं मैनेजर प्रतिमा तिर्की हैं.

Also Read: Hemant Soren Govt 3 Years: हेमंत सोरेन सरकार की 8 बड़ी योजनाएं, जिनसे बदलेगी झारखंड की तस्वीर

पुरुष वर्ग में ये हैं शामिल

पुरुष वर्ग में नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा, घुरन लोहरा, दुर्गा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, नीरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, अभिसेख गुड़िया, कोच सागर सिंह ठाकुर एवं मैनेजर सुनील कुमार शामिल हैं.

रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola