सम्मानित किये गये झारखंड आंदोलनकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Nov 2025 10:12 PM
सम्मानित किये गये झारखंड आंदोलनकारी
बानो. प्रखंड कार्यालय के सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी व जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इसके बाद झारखंड आंदोलन से जुड़े लोगों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में जिदन जोजो, इशु किरींग सोरेंग, सबन डांग, जॉन कंडुलना, बिराज कंडुलना, सुगड़ डांग, अमृत मड़की, सिमसोन बड़ाइक, हेलेन होरो, मानुएल डांग, अनिता डांग, रूत बागे, अनिल कुमार बागे, विंसेंट कंडुलना, नवीन तोपनो, प्रभु सहाय, असीम सुरीन, सुड़ालेन बागे, बिलन बागे, सुधीर लुगून, पुष्पा जोजो, निमानी जोजो, शांतिएल जोजो, विंसेंट जोजो, जोलेन जोजो, सुगड़ तोपनो, कुलदीप कुमार कैथवार,घुरा लोहरा,आश्रिता सुरिन, मेलन कंडुलना आदि शामिल हैं. मौके पर जगदीश बागे, आनंद मसीह तोपनो, मुखिया सोमवारी कैथवार, बीपीओ चारू प्रसाद, अमित बडिंग, तनवीर हुसैन, नीतिश कुमार, धर्मदास तोपनो, महेश सिंह, मनीर खान, नीरज साहू, खुर्शीद खान, विकास मघैया आदि उपस्थित थे.
झारखंड आंदोलनकारी हुए सम्मानित
कोलेबिरा. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोलेबिरा मार्केट कांप्लेक्स परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. मौके पर जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख दुमी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, मुखिया अंजना लकड़ा, बीडीओ वीरेंद्र किंडो, अंचलाधिकारी अनूप कक्षप, थाना प्रभारी हर्ष कुमार शाह, झारखंड आंदोलनकारी सरजू राम, राजीव रंजन, फैज अनवर, ताजामुल अहमद, भोला महतो, रघुवर प्रसाद, मिनाज अहमद आदि ने माल्यार्पण किया. इधर, प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड स्थापना दिवस पर प्रखंड के विभिन्न झारखंड आंदोलनकारी को जिप अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










