जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Feb 2025 9:34 PM
विज्ञापन
जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगा
विज्ञापन
सिमडेगा.
झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा में रविवार को जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मौके पर बंदियों को न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं द्वारा कानून की जानकारी दी गयी. मौके पर मौजूद प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जेल अदालत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदियों की मेडिकल जांच की गयी, जिसमें बंदियों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी. सचिव मरियम हेमरोम ने कैदियों से कहा कि जो भी अपना केस लड़ने में असमर्थ हैं अथवा महिला, अनुसूचित जनजाति के हैं, वे अपने मुकदमे को लड़ने के लिए निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं. यहां लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल की ओर से कैदियों को निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है. सचिव ने कहा कि झालसा रांची की ओर से विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों के लिए इंटेंसिव कैंपेन चलाया जा रहा है. इसके तहत उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता दी जा रही है. मौके पर प्राधिकार के चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव और डिप्टी एलएडीसी ब्रिखभान अग्रवाल ने भी बंदियों को जानकारियां दी. कार्यक्रम के बाद सचिव मरियम हेमरोम ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. महिला वार्ड में रह रहे महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों से मिले. उन्होंने महिला बंदियों से जानकारी लेते हुए जेलर को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर जेल व न्यायालय कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










