संत फ्रांसिस कॉन्वेंट का उदघाटन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2025 9:25 PM
संत फ्रांसिस कॉन्वेंट का उदघाटन
सिमडेगा. ओरमांझी रांची में ताज कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्मित संत फ्रांसिस कॉन्वेंट का उदघाटन आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने किया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आर्च बिशप के अलावा मालाबार प्रोविंस के प्रोविंशियल सुप्रीरियर फादर पीटर, रांची के फादा मैथ्यू, होली एंजेल्स चर्च फादर आनंद सोरेन, रेव्ह लूसी अरकल, उदया, अर्चना , नव्या उपस्थित थे. मौके पर आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने कहा कि इस भवन के बनने से धर्म बहनों को काफी सुविधा मिलेगी. बहनें सुविधापूर्ण इस भवन में रह कर समाज की सेवा कर सकती हैं. अब उन्हें कोई समस्या नहीं होगी. उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा से इस प्रकार के काम संपन्न होते हैं. कार्य में जिन लोगों ने भी सहयोग किया, उन पर प्रभु का विशेष कृपा होगी. आर्च बिशप ने कहा कि यह समाज सेवा है और समाज सेवा में सभी को आगे आने की जरूरत है. कार्यक्रम में ताज कंस्ट्रक्शन के मो ताज, ए अनसारी, सज्जाद छोटू, तौसिफ आलम, मो अशफाक, मो शहादत, मो राजू, कसीर अहमद, नईम अहमद, फरीद खान, शाहिद, जेहारत, मो हेलाल, जुफिकार, मो नसीम, मो अली, अमित कुमार, अबु सलीम, सिस्टर रीना, सिस्टर समीथा, फादर दीपक, फादर मार्टिन, मो नेयामत, मो मुख्तार, मो तैयब, मो हजरत, राजू भंडारी, तियाकत बाबू, मनव्वर खान, मो मुश्ताक आदि उपस्थित थे.
हादिया काजमी रांची में की गयी सम्मानित
सिमडेगा. झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा चलाये जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान के तहत आयोजित राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा की छात्रा हादिया काजमी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को रविवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्याय सदन में आयोजित कार्यक्रम में झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति माननीय सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति माननीय एसएन पाठक, झालसा सचिव कुमारी रंजन अस्थाना आदि के हाथों पुरस्कृत किया गया. हादिया काजमी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अधिकारियों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज राजीव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष सह डीसी अजय कुमार सिंह, सदस्य सह एसपी सौरभ, प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम आदि ने छात्रा को शुभकामनाएं दी है. वहीं काजमी के विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बधाई दी है. सचिव मरियम हेमरोम ने बताया कि छात्रा हादिया काजमी ने राज्यस्तरीय निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य में जिले का नाम रौशन किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










